रात को नींद न आती हो तो सोने से पहले करें ये काम, तुरंत आएगी नींद

रात को नींद न आती हो तो सोने से पहले करें ये काम, तुरंत आएगी नींद

सेहतराग टीम

आधुनिक समय में लोगों को तनाव की वजह से अक्सर नींद नहीं आती है। इसलिए उनको कई अन्य तरीके की समस्याएं उत्पन्न हो जाते हैं। आपको बता दे कि नींद पूरे न होने के कारण पूरा दिन व्यक्ति थका-थका सा महसूस करता है। किसी भी काम में मन नहीं लगता है। इतना ही नहीं कई लोगों को चक्कर आना या फिर मूड स्विंग की समस्या हो जाती है। नींद न आने की समस्या को अनिद्रा के नाम से जाना जाता है।

पढ़ें- अधूरी नींद के कारण बढ़ सकता है दिल का दौरा, वज़न बढ़ना जैसी कई बीमारियों का खतरा: शोध

अनिद्रा की शिकायत के कारण लोगों को मानसिक और शारीरिक रूप से गलत प्रभाव पड़ता है। अगर आपभी इस समस्या से काफी परेशान हैं इन उपायों को अपनाने से आपको विशेष लाभ मिलेगा।

अच्छी नींद लाने के तरीके (Best Ways to Sleep Better Naturally In Hindi):

दूध और शहद

वैसे तो दूध हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसलिए रोजाना से पहले दूध का सेवन जरूर करना चाहिए। अगर आपको नींद न आने की समस्या हैं तो एक गिलास दूध में थोड़ा सा शहद जरूर मिला लें। इससे आपको सुकूनभरी नींद आएगी। 

गुनगुने पानी से नहाएं

दिनभर भागदौड़  भरी लाइफ से थक कर घर आने के बाद गुनगुने पानी से नहा लें। इससे आपको रिलेक्स मिलेगा। इसके साथ ही आपको अच्छी नींद आएगी। इसलिए सोने के करीब 2 घंटे पहले गुनगुने पानी से नहा लें। इससे आपके शरीर का तापमान नॉर्मल हो जाएगा। 

हर्बल चाय

हर्बल चाय पीने से सिर्फ आपका वजन ही कम नहीं होता है बल्कि रात को सोने से पहले इसका सेवन करने से आपको आराम से नींद आ जाती हैं। 

लैवेंडर तेल

लैवेंडर ऑयल को मात्र सूखने से आपको अच्छी नींद आ सकती हैं। इसके लिए ऑयल की कुछ बूंदे हथेली में लेकर धीमे से उसे सूंघ लें। इसके अलावा आप चाहे तो जैस्मीन, नेरोली और यांग-लांग जैसे तेल का भी यूज कर सकते हैं।

मैग्नीशियम से भरपूर आहार

अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जिसमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता हो। मैग्नीशियम मांसपेशियों को रिलैक्स करता है। इसके साथ ही तनाव से छुटकारा दिलता है। जिससे आपको अच्छी नींद आ जाती हैं। 

 

इसे भी पढ़ें-

आंख और कान ठीक से काम नहीं कर पाते हैं वर्टिगो रोग में, जानिए लक्षण और इलाज 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।